औरंगाबाद। ढिबरा थाना क्षेत्र के मुर्गी डिह में दो दंपती के बीच शुरू हुई नोकझोंक, मारपीट में बदल गई। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पत्नी ने पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं आरोपी पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात की जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर स्पताल भेजा गया। वहीं हत्या की आरोपी पत्नी रिता देवी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है। जानकारी के मुताविक पति-पत्नी में घरेेलू बात को लेकर नोकझोंक शुरू हुआ। इसी क्रम में शनिवार की देर रात दोनों में हुई कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई। पति लक्षमण महतों गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें उसकी मौत हो गयी।
Related Articles
Check Also
Close
-
निरीक्षी न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद का किया निरीक्षणFebruary 19, 2022
-
जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित निपटे मामलेेJanuary 8, 2022
-
विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजनDecember 27, 2021