मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड क्षेत्र के गौतम बुद्ध टाउन हॉल में भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजद संसदीय दल के नेता सह औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा एवं काराकाट सांसद राजाराम सिंह सहित कई अन्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसदों ने संविधान की विशेषताओं को बताया गया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। इस कार्यक्रम से पहले पदयात्रा निकली गई जिसमें संविधान बचाओ मार्च के दौरान खरांटी के शहिद जगतपति कुमार, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह एवं बिहार लेलीन जगदेव प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के खिलाफ मर्यादित भाषा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में लोगों ने नारेबाजी की।
सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का ही नही इस देश के संविधान का भी घोर अपमान किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हमारा संविधान जियो और जीने दो की अवधारणा पर आधारित है। यह सबको समानता के अवसर का अधिकार देता है। संविधान निर्माताओं ने दुनिया का सबसे बड़ा और बेहतर संविधान बनाया है। भारतीय संविधान की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक इसकी विस्तृत और समावेशी प्रकृति है, विशेष रूप से मौलिक अधिकारों की गारंटी और धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को शामिल करना है। काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि संविधान पर हो रहे लगातार हमले के खिलाफ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गांव-गांव जाकर आवाज उठाया जाएगा, उनके द्वारा बाबा साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान देशवासियों को जोड़ने का काम किया। भारतीय संविधान देश की अमूल्य धरोहर है। इसे संरक्षित करने का प्रयास हर एक भारतीय को करना चाहिए। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी इस संगोष्ठी में अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर राजद नेता इंदल यादव, पुटूस मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद सांसद अभय कुशवाहा सदर प्रखंड के जम्होर पहुंचे , जहां पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी तथा यथा संभव मदद का भरोसा दिया। दरअसल उस गांव निवासी उदय मेहता के पुत्र ज्योति प्रकाश वर्मा का बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता विनय प्रसाद, मुनारिक राम, इंदर सिंह यादव, डॉ. अर्जुन सिंह, अजय मेहता, सतेंद्र मेहता, पुटूस मेहता, रंजीत वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, नरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राम, दिनेश राम, मृत्युंजय कुमार, सुनील यादव, अभिषेक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के बाद सांसद अभय कुशवाहा सदर प्रखंड के जम्होर पहुंचे , जहां पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी तथा यथा संभव मदद का भरोसा दिया। दरअसल उस गांव निवासी उदय मेहता के पुत्र ज्योति प्रकाश वर्मा का बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था।