मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। दो पक्षों में अपासी विवाद को लेकर चाकूबाजी का मामला सामने आया है जिसमें एक किशोर गंभीर रुप से जख्मी हो गाया। यह मामला देव थाना क्षेत्र के राजा जगरनाथ हाई स्कूल के समीप की हैं। गुरुवार को इस चाकूबाजी की घटना में 17 वर्षीय घायल किशोर थाना क्षेत्र के एरौरा गांव निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र आकाश कुमार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर ज़िला मुख्यालय में अपने परिजनों के साथ रहकर पढ़ाई करता है।गुरुवार की दोपहर वह शहर के नागा बिगहा कोचिंग के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में वह किसी काम से अपने दोस्त के साथ राजा जगरनाथ हाई स्कूल देव चला गया। जहां से वह लौट रहा था तभी स्कूल से बाहर कुछ छात्र आपस में झगड़ा कर रहे थे जिसमें आकाश की बाइक एक युवक के शरीर में स्पर्श कर गया।
इसके बाद आवेश में उस युवक ने आकाश को चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू आकाश के पेट और सर में लगी गई जिसमें उसकी हालात मौके पर गंभीर हो गई। इसके बाद उसे छात्रों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव ले जाया गया। इस घटना की सूचना छात्रों ने परिजनों को दी गयी। वही इधर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकाश को बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी हैं जिसमें उन्होने बताया कि चाकूबाजी के घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।