औरंगाबाद। दहेज उत्पीड़न को लेकर सामाजिक और सरकारी स्तर पर इस प्रवृत्ति के खिलाफ कोशिश तो की जा रही है। खुद लड़कियां भी इस सामाजिक अभिशाप के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत दिखा रही हैं। लेकिन यह अजीब विडंबना है कि पर्याप्त कानूनों के बावजूद कुछ बुनियादी सामाजिक अभिशापों का दंश कम होने के बजाय बढ़ रहा है। साल-दर-साल दहेज के नाम पर होने वाली अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वर्षो से समाज और परिवार की मानसिकता में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद जिले के देव थाना की हैं। जहां दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति के खिलाफ पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज करवा कर कार्यवाई की मांग की हैं। इस संबंध में देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया थाना अंतर्गत मल्लाह टोली निवासी शारदा प्रसाद गुप्ता की पुत्री शीतल नंदनी ने अपने पति रोहतास ज़िले नासरीगंज थाना अंतर्गत अमियावर निवासी अनु कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की हैं। इधर प्राप्त आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, छानबीन कर उचीत कार्यवाई की जाएंगी।
Check Also
Close
-
मतदाता सूची का किया गया प्रकाशनDecember 23, 2021
-
प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पत्नी समेत चार गिरफ्तारMarch 26, 2022
-
मुंडेश्वरी इंडस्ट्रियल ग्रुप द्वारा कंबल का किया गया वितरणDecember 26, 2021
-
शस्त्रों का सत्यापन नहीं करवाने पर लाइसेंस होंगे रद्दSeptember 6, 2021