औरंगाबाद। बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी थानों में भूमि संबंधित विवादों को निपटाने के लिए सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता हैं ताकि क्षेत्र की भूमि संबंधित मामलों में लोगों को कोर्ट का चक्कर न लगाने पड़े। इसी सिलसिले में जम्होर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान 6 नये मामले पहुंचे, जहां बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और दस्तावेजों की जांच की जिसमें 3 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है। छोटे-मोटे जमीनी विवाद मामले को लेकर दोनों पक्षों की समुचित सुनवाई कर यही निपटारा कर दिया जाता हैं जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल जाती है।
Related Articles
Check Also
Close
-
25 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा विष्णु धाम महोत्सवJanuary 28, 2022
-
42 साल पुराने मामले में हत्या प्रयास के दो वयोवृद्ध अभियुक्त दोषी करारSeptember 27, 2022