मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। औरंगाबाद ज़िले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मंजूराही गांव में हुई गोली कांड में एक व्यक्ति की हत्या के बाद हत्यारोपित को पुलिस ने घटना के महज 5 घंटे में उसे धर दबोचा गया। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोली कांड में एक व्यक्ति की हत्या के बाद कांड के उद्भेदन एवं हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया जिसमें जिसमें घटना के महज 5 घंटे में ही हत्यारोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तार हत्यारोपी की पहचान मंजुराही गांव निवासी बैकुण्ठ सिंह के पुत्र 52 वर्षीय संतोष कुमार सिंह उर्फ बब्लू के रूप में की गई है। इस दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक लाईसेंसी पिस्टल, तीन जिन्दा गोली एवं मोबाईल फोन जब्त किया गया है। इस घटना में हत्यारोपित के विरुद्ध मंजुराही गांव निवासी बैजनाथ सिंह के पुत्र नागेन्द्र कुमार ने फर्द बयान में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया कि उनके बहनोई (मृतक) अरवल ज़िले के परासी थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी स्व. आशु सिंह के पुत्र संजीत कुमार सिंह हमारे यहां तिलक समारोह में पहुंचे हुए थे। इस बीच तिलक समारोह संपन्न होने के बाद वे अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में गाड़ी साइड करने को लेकर संतोष कुमार सिंह उर्फ बब्लू के साथ तू तू मैं मैं शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने हमारे बहनोई को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
Related Articles
Check Also
Close
-
भूमि विवाद में हिंसक मारपीट, एक की मौत, दो की हालत चिंताजनकSeptember 10, 2022
-
वज्रपात से मौत के बाद परिजनों को दिया चार-चार लाख का मुआवजा चेकSeptember 16, 2022
-
उच्च विद्यालय में तीसरी बार चोरी से दहशतMarch 25, 2022