मगध हेडलाइंस: सदर (औरंगाबाद)। विरोध करना विपक्ष की परंपरा बन चुकी है, जहां पेश बजट 2022-23 आम जन जीवन से को फायदा पहुंचाने वाली है, वहीं विपक्ष विरोध कर रही हैं, यह बातें सांसद सुशिल कुमार सिंह ने मंगलवार को सदन में कहा है। श्री सिंह ने आगे कहा कि जहां बजट की प्रशंसा होनी चाहिए, वहां विरोध हो रहा है। यह नपा तुला और व्यावहारिक बजट है। साथ ही यह प्रभावशाली एवं दूरदर्शी भी हैं। यह प्रधानमंत्री की कल्पनाओं पर आधारित सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास पर आधारित है। कहा कि देश की व्यवस्था संविधान अनुसार चलती है। देश को अनेकता में एकता देने वाला संविधान ही है। वहीं संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। यह एक ऐसा सत्य है जिसको स्वीकार के ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष में प्रतिस्पर्धा होना स्वाभाविक है। विचारधारा में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कोई भी मतभेद इतना बड़ा नहीं होना चाहिए कि जनसेवा के वास्तविक उद्देश्य में बाधा बने।
Related Articles
Check Also
Close
-
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी का हुआ आयोजनJanuary 7, 2022
-
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन की हालत चिंताजनकNovember 1, 2022
-
जमीन से बेदखल करने को लेकर पीड़ित ने लगाई गुहारDecember 2, 2021
-
पुलिस पर पत्थरबाज़ी करने का आरोपी, कोर्ट में किया सरेंडरNovember 24, 2021