औरंगाबाद। चोरी के वाहन काटने के आरोप में पांच लोगों को नगर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि सूचना मिली की शहर के फार्म पर एक कबाड़ दुकान में चोरी की गाड़ियों को काटने का धंधा चल रहा हैं जिसके आलोक में छापेमारी की गई। जहां एक काबाड़ दुकान मालिक सोहेल असलम, विनोद कुमार, संजीत कुमार, शाहपुर निवासी रोहीत कुमार एवं रोहतास ज़िले के नोखा निवासी जंग बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इसके अलावा मामले में एक अन्य व्यक्ति की छानबीन की जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Related Articles
Check Also
Close
-
कलश स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की हुई शुरुआतOctober 13, 2021
-
आंती थाना के गेट के समीप एक घर से बाइक की हुई चोरीApril 15, 2022
-
जंगल में बकरी चरा रही महिला पर बंदरों ने किया हमला, जान बचा भागी, घायलSeptember 27, 2022
-
बाइक सवार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, घायल रेफरJanuary 20, 2022






