औरंगाबाद। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पोइवां पंचायत के इबनपुर गांव में छत से गिरकर एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल की पहचान उस गांव निवासी फुलकुंवर देवी के रूप में की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधेड़ महिला कपड़ा धोकर छत पर सुखाने गयी थी। तभी अचानक पैर फिसल से वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गयी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। लेकिन सर में गंभीर चोट लगने से महिला की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
-
दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाईFebruary 15, 2023
-
दोबारा शराब पीने के दोषी को एक वर्ष की कैदApril 11, 2023