नवीनगर (औरंगाबाद) एक लापता किशोर की मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है तथा पुलिस से छानबीन की मांग की हैं। यह मामला एनटीपीसी खैरा थाना अंतर्गत अंकोरहा स्टेशन गांव की हैं। जहां निवासी विनोद राम की पत्नी मंजू देवी ने अपने 13 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के लापता होने की प्राथमिकी नवीनगर थाना में दर्ज कराया है जिसमें बताया है कि उसका पुत्र नवीनगर थाना अंतर्गत सर्जुन बिगहा अपने नानी घर रहता था। जो वह स्थानीय बाजार जाने के लिए घर से निकला था। तब से अब तक घर वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद काफ़ी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया हैं जिसमें थक हार कर इस मामले में उसने पुत्र की खोजबीन के लिए पुलिस से गुहार लगाया है। इधर थानाध्यक्ष विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि एक किशोर को लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। मामले की छानबीन की जाएंगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
पुलिस की छापेमारी में देसी-विदेशी शराब के साथ पांच गिरफ्तारJanuary 24, 2022
-
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, बड़ी हादसा टलाFebruary 3, 2022
-
थाना में लगा जनता दरबार, लोगों के समस्या को किया निपटाराDecember 11, 2021