विधुत तार की चपेट में आने से हुई यह घटना
मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर थाना अंतर्गत चंदौली गांव में एक व्यक्ति विद्युत स्पर्शाघात होने से इलाज के दौरान मौत हो गई जिससे आसपास गमगीन माहौल है। बताया जाता है कि मृतक गुरदेव साव (40 वर्ष) अपने खेत में प्याज का पटवन कर रहा था इसी क्रम में विद्युत पोल का तार टुट पड़ा जिसके चपेट में वह आ गया और वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया जहां इलाज के क्रम में दम तोड दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड पड़ा। वहीं परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है। बताया जाता है कि मृतक दोपहर में अपने घर से पश्चिम खेत में प्याज फसल की पटवन को लेकर गया था। मृतक घर पर एक छोटा सा पार्चून का दुकान चलता था जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इघर शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सोप दिया।