औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 स्थित रमडीहा में सोमवार की सुबह गैस की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप में झुलस गयी जिसमें उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सकों के मुताबिक महिला का लगभग 50 प्रतिशत शरीर जल गई है। घायल वृद्ध महिला की पहचान 58 वर्षीय उषा देवी के रूप में कि गयी है।
चाय बनाते समय साड़ी में लगी आग- झुलसी वृद्धा
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह वृद्ध महिला चाय बनाने के लिए अपने रसोई में गयी जिसमें चाय बनते वक्त अचानक उसके साड़ी में आग पकड़ लिया। इस दौरान-देखते देखते वह गंभीर रूप घायल हो गई। आग लगने के बाद जब वृद्ध महिला चीखने चिल्लाने लगी तो घर के अन्य सदस्य दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। इधर चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। लेकिन शरीर काफी ज्यादा जलने के कारण महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।