(मिथिलेश कुमार)
कुटुंबा(औरंगाबाद) किसान राजनेता एवं भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पंचदेव धाम समिति चपरा के द्वारा गुरुवार को धाम परिसर में किसान दिवस समारोह संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पंचदेव धाम संस्थापक अशोक सिंह तथा संचालन सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। इस दौरान देश के विकास में किसानों की भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान अशोक सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री होते हुए अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता एवं ग्रामीण परिवेश की मर्यादा ने जिया। वे किसानों के नेता माने जाते रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किया गया जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। उन्होंने लेखापाल पद का सृजन भी किया।
किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित किया। केंद्र सरकार में गृहमंत्री के बनने पर उन्होंने मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। 1979 में वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की। उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार प्रकट किए और 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित पंचदेव धाम महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, धाम समिति सचिव इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, संजय सिंह, शिव कुमार सिंह, सितेश सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, अजय पांडे, उज्जवल रंजन, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।