मगध हेडलाइंस: सदर (औरंगाबाद)। विरोध करना विपक्ष की परंपरा बन चुकी है, जहां पेश बजट 2022-23 आम जन जीवन से को फायदा पहुंचाने वाली है, वहीं विपक्ष विरोध कर रही हैं, यह बातें सांसद सुशिल कुमार सिंह ने मंगलवार को सदन में कहा है। श्री सिंह ने आगे कहा कि जहां बजट की प्रशंसा होनी चाहिए, वहां विरोध हो रहा है। यह नपा तुला और व्यावहारिक बजट है। साथ ही यह प्रभावशाली एवं दूरदर्शी भी हैं। यह प्रधानमंत्री की कल्पनाओं पर आधारित सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास पर आधारित है। कहा कि देश की व्यवस्था संविधान अनुसार चलती है। देश को अनेकता में एकता देने वाला संविधान ही है। वहीं संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। यह एक ऐसा सत्य है जिसको स्वीकार के ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष में प्रतिस्पर्धा होना स्वाभाविक है। विचारधारा में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कोई भी मतभेद इतना बड़ा नहीं होना चाहिए कि जनसेवा के वास्तविक उद्देश्य में बाधा बने।
Related Articles
Check Also
Close
-
शीर्ष माओवादी नेता के घर पर पड़़ी एनआईए की रेडFebruary 12, 2022
-
बुधवार को प्रखंड कार्यालय में लगेगा जनता दरबारMarch 15, 2022
-
निःशुल्क स्वास्थ्य सह रक्तदान शिविर का लगा मेलाMarch 6, 2022