विविध

माता-पिता के आशीर्वाद एवं गुरु की कृपा से ही होती है लक्ष्य की प्राप्ति – सरस्वती

     – रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अकौना गांव में आयोजित नव दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन अयोध्याजी धाम से पधारीं अनुराधा सरस्वती ने भगवान श्री राम के बाललीला से लेकर शिव चरित्र का अति सुंदर वर्णन किया। कथा में श्रद्धालुओं ने पार्वती का जन्म, कामदेव दहन, शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा में कहा गया कि दक्ष प्रजापति के महायज्ञ में भगवान शिव के अपमान से सीख मिलती है कि किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे आयोजन का फल नहीं मिलेगा।

बगैर आमंत्रण शिव के मना करने के बावजूद सती का पिता के घर जाने, पति का अपमान देख योगाग्नि में स्वयं को भस्म करने के प्रसंग पर श्रोता भाव विभोर हो गए। सती के अग्नि में भस्म होने के बाद तीनों लोकों को भगवान शिव का कोपभाजन बनना पड़ा। शिव व पार्वती के विवाह का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा विवाह भूतकाल व भविष्य में देखने को नहीं मिलेगा। विवाह तक के कथा का बखान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की कथा कहना व सुनना जितना सरल है उतना ही उनके समान जीवन जीना बड़ा कठिन कार्य है। भगवान श्रीराम के चरित्र का मात्र अनुसरण करने से ही लोगों के कष्ट दूर हो जाएंगे। यदि जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो बड़ों का आशीर्वाद अत्यंत आवश्यक है। बड़ों को प्रणाम करने से आयु, विद्या, यश तथा बल की प्राप्ति होती है। माता-पिता के आशीर्वाद एवं गुरु की कृपा के फलस्वरूप ही भगवान राम ने जनकपुर जाकर धनुष भंग किया एवं माता जानकी जी से मंगलमय विवाह संपन्न किया।

यह बड़े जनों के आशीर्वाद एवं गुरु कृपा का ही फल था कि भगवान ने रावण पर विजय प्राप्त किया। अपने अंदर रावण रूपी राक्षस के संहार के लिए बड़ों का आदर एवं गुरु का सम्मान करना बहुत जरूरी है। हम सभी को अपने माता-पिता, गुरु एवं बड़ों के चरणों में नित्य प्रतिदिन प्रणाम अवश्य करना चाहिए। क्योंकि प्रणाम परिणाम बदल देता है। रामकथा सह ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंजन सिंह ने बताया कि राम कथा सह ज्ञान यज्ञ में दूरदराज के साथ इलाके के सैकड़ो श्रद्धलुओं की टोली रसपान कर रहे है।वही ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने में सैकड़ो कार्यकर्ता रात दिन एक किये हुए है।

रामकथा सह ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने में इनकी है भूमिका – राम कथा ज्ञान यज्ञ के अध्यक्ष दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष- ठाकुर श्रवण सिंह, महासचिव जदयू गोह प्रखंड अध्यक्ष कुंजन सिंह ,उपप्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह , कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सचिव पवन सिंह, कार्यकारणी अध्यक्ष-रामबली सिंह,व्यवस्थापक सह संचालन कर्ता – बिट्टु सिंह संयुक्त सचिव विनीत सिंह, महेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष टीपू सिंह ठाकुर अर्णव सिंह, उप प्रमुख आरती सिंह, नीतू सिंह ,सहित गांव के सभी मार्गदर्शक मंडल कमिटी के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer