विविध

देव महोत्सव भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित करने का लिया गया निर्णय 

औरंगाबाद। देव प्रखंड स्थित जनेश्वर विकास केन्द्र प्रखंड इकाई देव कीअहम बैठक निर्मल सिंह की अध्यक्षता में सहदेव चौधरी पुस्तकालय देव में आयोजित की गई। संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि जिला प्रशासन इस वर्ष भी देव महोत्सव नहीं कराने की घोषणा कर दी है। ऐसी, स्थिति में महोत्सव की निरंतरता बनाये रखने हेतु इस वर्ष भी जन सहयोग से देव महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। भब्य और दिव्य महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा अगली बैठक में तय करने का निर्णय लिया गया। बिदित हो कि देव महोत्सव की शुरुआत 1992 ई० में की गयी थी। जो जन सहयोग से लगातार 2000 तक आयोजित होते रहा। 2001 में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा महोत्सव का अधिग्रहण कर लिया गया और तब से उक्त विभाग द्बारा ही देव महोत्सव का आयोजन हो रहा है। गत वर्ष जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव नहीं कराए जाने पर जनेश्वर विकास केन्द्र द्वारा महोत्सव का आयोजन किया गया था। गत वर्ष कि तरह इस वर्ष भी महोत्सव आयोजित किया जायेगा। दूसरे प्रस्ताव के जरिए पंचायत चुनाव में सोंच समझकर वोट करने का आग्रह वोटरों से किया गया। कहा गया कि जिस तरह व्यक्तिगत सेवक में ईमानदारी, कर्मठता, मिलनसार और चरित्रवान का गुण खोजते हैं, उसी तरह पंचायत प्रतिनिधि को भी एक सेवक मानते हुए इन गुणों को देखकर ही मतदान करें। तभी पंचायत का विकास और मान सम्मान संभव है। बैठक में अधिवक्ता यशवंत कुमार, समाजसेवी इकबाल अहमद , रतन तिवारी, आजाद पासवान, धनंजय सिंह, जनेश्वर यादव, डाक्टर महेंद्र, किरण देवी, आरती देवी, मीना देवी, बलिराम चन्द्रवंशी आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer