– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस; गोह (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के पेमा गांव निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व मंत्री स्व. राम बिलाश शर्मा की105 वीं जयंती समारोह को प्रखंड कार्यालय गोह के परिसर में बुधबार को राजकीय समारोह के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की जबकी कार्यक्रम की देखरेख धनंजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यालय परिसर स्थित स्व. शर्मा की आदम कद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर नमन किया।
जिलाधिकारी ने स्व. श्री शर्मा की व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें महान देश भक्त बताया तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर प्रेरणा ग्रहण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे आजीवन प्रेरणा के स्रोत थे।वहीं मुख्य अतिथि रहे पूर्व बिधायक डॉ रण बिजय कुमार कहा कि वे जीवन भर देश की सेवा के साथ साथ लोगो की सेवा में लगे रहे। उनके द्वारा कराए गए बिकास कार्यो की चर्चा बिस्तार रूप से करते हुए कहा कि वे अपने जीवन काल को राष्ट्र को समर्पित किया था।तथा उनकी छवि वेदाग रही है।समाज सेवा परम् धर्म है। महापुरुषों की जीवनी से सीख लेनी की जरूरत है।
इन्होने किया संबोधित : वहीं कार्यक्रम को दिनेश चंद्रवंशी अरुण कुमार सिंह, देव नारायण यादव उर्फ पहलवान जी, संतोष शर्मा, महिपाल राव चौहान, नारायण शर्मा, संजय शर्मा, साकेत बिहारी शर्मा, अलखदेव सिंह, चुन्नू शर्मा, मधु सिंह, मुन्ना सिंह, अशोक बिन्द, अरबिंद शर्मा, जय नंदन साव, अशोक मिस्त्री, वशिष्ठ शर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद :
सीओ मुकेश कुमार, पवन कुमार उर्फ सोनू, बैजू लाल चौधरी, चंद्रशेखर बिंद, प्रकाश सिंह, सत्येंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, अजय शर्मा, गोह मुखिया प्रतिनिधि राजू बर्मा, अनंत शर्मा, देवेन्द्र शर्मा पूर्व प्रमुख मुना सिंह, मुखिया अशोक प्रसाद, सरपंच धनंजय उपाध्याय, थानाध्यक्ष कमलेश पासवान सहित प्रखंड व अंचल के सभी कर्मचारी व कई गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।