
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र के गुलाब बिगहा में नरबली के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिजनों तथा गांव में मातम पसरा हुआ हैं। दरअसल बीते दिनों एक तांत्रिक के कहने पर गुलाब बिगहा निवासी 65 वर्षीय युगल यादव की अंधविश्वास में पसुली से काट कर हत्या कर दी। घटना से लोगों में आक्रोश हैं। घटना की सूचना पर आज राष्ट्रीय जनता दल एवं विरासत बचाओ संघर्ष परिषद की एक टीम ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और यथोचित मदद का आश्वासन दिया। साथ ही प्रशासन से मांग है कि तांत्रिक पुरनडिह गांव निवासी रामाशीष भुईयां तथा इस कांड में संलिप्त पांच अन्य अभियुक्तों को फांसी की सजा दी जाए। सरकार द्वारा आश्रितों को आर्थिक सहायता के रूप में 50 लाख रूपये दिया जाए।
तांत्रिक निःसंतानों को बच्चा उत्पन्न करने का करता था दावा : बताया जाता हैं कि जिन लोगों को संतान नहीं होता हैं, उन्हें तांत्रिक रामाशीष अंधविश्वास की जद में लेकर संतान उत्पन्न कराने की चुनौती पूर्ण विश्वास दिला, लाखों रूपये ऐंठने का काम करता था और अज्ञात लोगों को पकड़ कर अनुष्ठान पूर्वक बलि देता था। धीरे-धीरे उसकी हरकत व तांत्रिक गतिविधियों का खुलासा होने लगा है। यह भी बताया जाता हैं उसने तंत्र विद्या के आड़ में अब तक कई छोटे बच्चे, नौजवानों तथा बुजुर्गों का बलि दे चुका हैं। 
इसी दौरान पुरनडीह गांव निवासी सुधीर पासवान की पत्नी को बच्चा न होने पर तांत्रिक रामाशीष ने अनुष्ठान कर नरबली देने का सुझाव दिया था। इसके बाद योजना के अनुसार युगल यादव की सिर काट कर बलि दी गई और साक्ष्य को छुपाने की नियत से धड़ को होलिका में जला दिया। घटना 13 मार्च की हैं, मामले का खुलासा तब हुआ जब युगल यादव सुबह तक घर वापस नहीं लौटे और उनकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान परिजनों को सूचना मिली कि बंगरे गांव के होलिका में अधजला एक शव पड़ा हुआ हैं। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से मामला परत-दर-परत खुलता गया। इसमें मृतक के भाई राजाराम यादव ने बंगरे गांव निवासी चौकीदार मंटू पासवान पर हत्यारोपियों को संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारियों से चौकीदार के घटना में संलिप्तता के जांच की मांग की हैं। यह भी बताया कि तांत्रिक रामाशीष इलाके में इस तरह के कई कांडों को अंजाम दिया हैं। इस दौरान कैलेश्वर यादव, सतेंद्र यादव, संतोष यादव, संजय यादव, घटराईन पंचायत की मुखिया संजय कुमार यादव, पूर्व मुखिया लंबू यादव, राधे यादव, संजीत यादव, संतोष कुमार, मनोज कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।














