राजनीति

2024 के महासंग्राम को जीतने में कोई कसर न छोड़े – सुशील 

– मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। भाजपा सरकार के सफल राष्ट्र निर्माण व सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को कुटुम्बा विधानसभा अंतर्गत ग्राम तमसी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् के नारे के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता कुटुम्बा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं संचालन अरुण सिंह ने की। इस दौरान सांसद ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वर्णिम सफर की उपलब्धियों की विस्तृत रूप से चर्चा की।

सांसद ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा को मानने वाली दुनिया का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री हमारी पार्टी के नेता और भारत के राष्ट्राध्यक्ष हैं। परंतु जब वे यु.एन.के मंच से पूरी दुनिया को सम्बोधित करेंगें तब यह हम सभी भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक और गौरव का पल होगा। पहले दुनिया बोलती थी भारत सुनता था लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है और अब स्थिति यह है कि भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान भारतवासी वहां फंसे हुए थें। उस समय प्रधानमंत्री ने दोनों देश के राष्ट्राध्यक्ष से बात कर चार घण्टे का युद्ध विराम कराया और अपने देश के लोगों को सुरिक्षत अपने देश मे लाए।

Related Articles

यह है आज का भारत। बिहार में महागठबंधन की सरकार ने बिहारवासियों को जितनी नौकरी देने की बात कही थी वह पूरा नही हुआ। जिसका परिणाम यह है कि बिहार के शिक्षक आज आंदोलन करने के लिए बाध्य है। 2014 के पहले उत्तर कोयल नहर परियोजना को कांग्रेस के सरकार ने जमीन में दफन कर दिया था लेकिन 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते ही इस योजना से संबंधित सभी बाधाओं को खत्म किया गया। आज इस योजना का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही यह योजना का कार्य पूर्ण होगा।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर दयाल सिंह, कुटुम्बा विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह,जिला महामंत्री मुकेश सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह, जिला परिषद् उपाध्यक्ष रामेश्वर बैठा, जिला मंत्री बिजेन्द्र चन्द्रवंशी,लोकसभा विस्तारक विकास कुमार उर्फ भोजपुरिया बाबा,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, जिला प्रवक्ता दीपक सिंह,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन,पूर्व मुखिया भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह, जीतू तिवारी, मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, राजेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल,मंडल महामंत्री अभय पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन सिंह, मंडल प्रवक्ता चंदन गिरी, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी टनटन सिंह, भाजपा नेत्री मंजू सोनी, रिंकी देवी, नमिता सिंह, रानी देवी, काजू सिंह, अतुल पांडेय, कंचन कंचन गुप्ता, राजा ठाकुर, विवेक सिंह, जितेन्द्र सिंह, अक्षय सिंह, अभिमन्यु सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, मिथलेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, उमा बाबू, बिनोद सिंह, नरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विरेन्द्र दुबे, प्रवेश सिंह, विरेन्द्र पांडेय, कृष्णा सिंह, छोटे सिंह, डोमन सिंह, युगेश सिंह, सरपंच प्रदीप सिंह, पूर्व मुखिया योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अक्षय सिंह, अभिमन्यु सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य प्रभात सिंह, बैजनाथ सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer