क्राइम

महिला की शव बधार से बरामद, आखिर किन कारणों से हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक अधेड़ महिला की शव हसपुरा थाना की पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। घटना थाना क्षेत्र के चहुंटा बधार की हैं। मृतिका की पहचान हसपुरा डीह निवासी 52 वर्षीय सुभद्रा देवी के रूप में की गई है। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी हैं। वहीं घटना के कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की जुटी हुई है। जानकारी देते हुऐ अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के चहुंटा बधार से एक अधेड़ महिला की शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों से पूछ-ताछ में पता चला कि मृतिका की केवल पांच बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। वह घर पर अकेली रहती थी। यह भी जानकारी मिली की महिला के सास को यहां तड़का की जमीन मिली है, जो यहां रह कर वह खेती-बाड़ी करवाती थी। लेकिन पाटीदारों से जमीन संबधित विवाद चलता था। इस दौरान महिला के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं जिसमें प्रथम दृश्यता के अनुसार महिला की हत्या हुई है। घटना के हर बिंदु पर जांच-पड़ताल की जा रही हैं। फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर अब तक परिजनों के द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त होने पर संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer