
– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह मामला गोह थाना क्षेत्र के डिंगराही गांव के बधार की हैं। जहां से युवक का शव पुलिस ने शनिवार की देर शाम एक तालाब से बरामद किया है। मृतक की पहचान उस गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 21 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार युवक घर से शनिवार की सुबह बधार में खेत देखने के लिए निकला था। जब वह दोपहर तक घर नही पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। जब खोजबीन के दौरान परिजन नहर पर पहुंचे तो देखा कि युवक का चप्पल पड़ा हुआ है, जहां लोगों ने आस-पास खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नही चला। लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला की सुजीत का शव एक तालाब में तैर रहा है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके अलोक में पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। इधर घटना से युवक के परिजनों में शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच पड़ताल कर रही है।