मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सर्पदंश से एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से मानो परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतिका की एक बेटी और एक बेटा है जिसका रो-रो कर बुरा हाल है। यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करमा गांव में मृतक महिला की पहचान उस गांव निवासी लाल यादव की पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला आज सुबह खाना बनाने के लिए अपने घर से आंगन की तरफ होते हुए रसोई की ओर जा रही थी। तभी आंगन में पहले से ही बैठे सर्प उसे डस लिया। घटना के बाद महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के परिजन दौड़े और उसे लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर सुनते ही परिजन चीत्कार उठे।
बताया जाता है कि महिला का एक बेटा व एक बेटी है। इस घटना के बाद से बड़ी बेटी रिया कुमारी एवं बेटा नितेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर जिला पार्षद अनिल यादव एवं राजद सदर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की हैं।