– सुखेंद्र कुमार
मगध हेडलाइंस। नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी की NIA ने माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य विजय आर्य के कई ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा है। NIA ने विजय आर्य की जिला पार्षद बेटी और पेशे से इंजीनियर बेटे के आवास पर भी छापा मारा है। प्रदेश की राजधानी पटना, गया और औरंगाबाद में छापे मारे हैं. सूत्रों के मुताबिक, NIA ने अहले सुबह ही छापा मारने की कार्रवाई शुरू कर दी। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, छापे की कार्रवाई पर कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। माओवादी सेंट्रल कमेटी के मेंबर विजय आर्य फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं।
बताया जाता है कि पटना स्थित एजी कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह तकरीबन 5:30 बजे से छापा मारने की कार्रवाई जारी है। वहीं, विजय आर्य के गया स्थित पैतृक आवास पर सुबह क़रीब 4 बजे रेड डाली गई। इसके अलावे औरंगाबाद जिले के परासी में छापेमारी की जा रही है। हालांकि इसको लेकर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जबकि सूत्र बताते हैं कि एनआईए ने नक्सली गतिविधियों को लेकर यह छापेमारी की है।
25 साल से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे विजय आर्या को इस साल अप्रैल में रोहतास थाना क्षेत्र के समता गांव के पास से गिरफ्तार किया गया था। बाद में गिरफ्तार नक्सली के पूर्व आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए जिला प्रशासन उन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया था। उनके खिलाफ 25 साल में कई मामले दर्ज किए गए हैं। इसके जांच के लिए एनआईए की टीम पहुंची है। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, छापे की कार्रवाई पर कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।