राजनीति

चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे औरंगाबाद,  कहा – लोगों का उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। शिक्षकों के अधिकार और उचित सम्मान की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात श्री राय ने ज़िला मुख्यालय औरंगाबाद स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। सर्व प्रथम पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया। श्री राय इस दौरान एमएलसी चुनाव को लेकर कैमूर और सासाराम होते हुए क्षेत्र भ्रमण पर औरंगाबाद पहुंचे थे। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल में समाज का हर वर्ग सुखी और सुरक्षित है, लोगों का हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ज्ञान और योग्यता का मतलब समझती हैं जिनके पास ज्ञान और योग्यता हैं वह समाज के लिए कितने महत्वपूर्ण है, चाहे वह शिक्षक हो या चाहे वह स्नातक का शिक्षा प्राप्त करने वाला हो, भाजपा के नीति और नियम को समझते हैं। इस समय भारत के पुनर्जागरण और उत्थान का समय हैं, युवाओं को जागने की जरूरत हैं और प्रधान मंत्री के हाथों को मजबूती प्रदान करने की जरूरत हैं। श्री राय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने गया स्नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह एवं शिक्षक कोटे से जीवन कुमार को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। मतदाताओं से अपील है कि हमारे इन दोनों प्रत्याशी को वोट करें। 31 मार्च को होने वाले इस चुनाव में सभी मतदाता बढ़चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को सासाराम के रेलवे मैदान में सम्राट अशोक की जयंती समारोह पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा। इस समारोह में अधिक से अधिक लोग भाग ले और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने सम्राट अशोक के इतिहास और कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि वह एक प्रतापी राजा थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में कई बड़े कार्य किया जिसका हम सभी ऋणी हैं। वे एक कुशल शासक थे जिसके कार्यकाल में व्यापार देश ही नहीं बल्कि विदेशों में था। जब वह अखंड भारत के निर्माण के लिए निकले थे तब सासाराम में आकर रुके थे। उनका शिलालेख आज भी सासाराम में हैं जिसे अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है। इस मौके पर एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, ज़िला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, पूर्व ज़िला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer