मौसम

आने वाले दिनों में तापमान में आएंगी गिरावट, शीतलहरी की आशंका

औरंगाबाद। वर्तमान में पुरे राज्य में दिन का औसत तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच हैं, रात का तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। विभिन्न संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार इस स्थिति में बदलाव के संकेत हैं। 16 जनवरी से 18 जनवरी के बीच दिन और रात के समय के तापमान में गिरावट आने की संभावना है जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर औसत न्यूनतम तापमान अपने वर्तमान स्तर से गिर कर चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है,

जबकि मौजूदा अधिकतम तापमान गिर कर 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तापमान में इस बड़ी गिरावट के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर या शीत दिवस की स्थिति 20 जनवरी तक बनी रहेगी। विशेषकर राज्य के मध्य तथा दक्षिणी भागों में हवा चलने के कारण ठंड ज्यादा महसूस होगा एवं इसका प्रभाव दर्ज न्यूनतम तापमान से भी ज्यादा होगा।

शीत लहर का यह दौर ठंडी आर्कटिक उत्तर-पश्चिमी जेट स्ट्रीम के संचलन से जुड़ा है, जो उत्तर भारत से होकर गुजर रहा है। शीत लहर के इस दौर का मुख्य प्रभाव मनुष्य, घरेलु पशु और कुछ खड़ी फसलों पर महसूस किया जाएगा। मामले में सभी संबंधितों को दिशा-निर्देशों के अनुसार उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer