विविध

महोत्सव में आयोजित की जाएंगी कुश्ती का दंगल व कृषि पर भी होगा परिचर्चा 

मगध हेडलाइंस: चपरा (औरंगाबाद) कुटुंबा प्रखंड स्थित पंचदेव धाम चपरा के प्रांगण में पंच देव धाम महोत्सव आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह ने किया। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार विमर्श किया एवं 13 फरवरी से शुरू होने वाले पंचदेव धाम महोत्सव की सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में लोगों ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस क्रम में 13 फरवरी को सतबहिनी धाम अंबा से पंचदेव धाम चपरा तक साइकिल, मोटरसाइकिल रैली एवं शोभायात्रा, तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर सिंह जी एवं अन्य के द्वारा किया जाएगा। पंचदेव धाम की महिमा एवं गरिमा विषयक विचार गोष्ठी, पंचदेव धाम पर गीत प्रतियोगिता, रामायण चौपाई पर आधारित प्रतियोगिताओं, महा आरती, कत्थक नृत्य प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। 14 फरवरी के कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, कुश्ती प्रतियोगिता, आल्हा गीत प्रतियोगिता, महा आरती, जूनागढ़ के महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती जी द्वारा प्रवचन, नृत्य एवं बाहरी कलाकारों का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। 15 फरवरी के कार्यक्रम में लोकगीत प्रतियोगिता, जिले के सभी महोत्सव के पांच पांच आयोजकों का सम्मान समारोह, स्थानीय पत्रकारों का सम्मान समारोह, महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता, कृषि पर परिचर्चा, रिकॉर्डिंग डांस एवं बाहरी कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई एवं समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि पिछले वर्ष नवरात्रि के समय अष्टमी तिथि को जब दर्शनार्थ पंचदेव धाम पहुंचे थे उसी समय महोत्सव करने वास्ते एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता संस्थापक अशोक कुमार सिंह ने की थी।उस बैठक में सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। बैठक में ही महोत्सव करने का संकल्प लिया गया था जो 13 फरवरी 2022 को पूर्ण होने जा रहा है।आज के महत्वपूर्ण बैठक में पंचदेव धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह सिद्धेश्वर विद्यार्थी, राजद प्रदेश सचिव ई. सुबोध कुमार सिंह, सचिव शिव देव पांडेय, सुरेंद्र सिंह, उज्जवल रंजन,हेमंत दुबे ,संजय कुमार सिंह, आशुतोष मिश्र, शिव कुमार सिंह, कमलेश सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, अशोक कुमार, संजय सिंह,रामजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उदय तिवारी, धीरज कुमार, शिवराज सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer