
औरंगाबाद। जनता दल यू० के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों के सांगठनिक चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराया गया है जिसमें पार्टी के सांगठनिक चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी ऊंकार नाथ सिंह ने बताया कि औरंगाबाद सदर प्रखंड से राकेश कुमार सिंह, औरंगाबाद नगर परिषद् से सैयद मुजफ्फर एकबाल कादरी, देव प्रखंड से ब्रजेश सिंह, मदनपुर प्रखंड से प्रविण कुमार सिंह, रफीगंज प्रखंड से सुनिल कुमार वर्मा, कुटुंबा से विजय कुमार वर्मा, नबीनगर प्रखंड से कमलेश कुमार सिंह, बारूण से उपेन्द्र कुमार यादव, ओबरा प्रखंड से बिनोद कुमार, दाउदनगर प्रखंड से दिपक पटेल, दाउदनगर नगर प्रशांत कुमार तांती , हसपुरा प्रखंड से अरूण प्रसाद एवं गोह प्रखंड से वशिष्ठ शर्मा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित कियें गयें हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंडों में प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के पर्यवेक्षक अपने – अपने प्रखंडों में मौजूद रहकर चुनाव की प्रक्रिया शांति तरीके से सम्पन्न करा लिया है।







