मगध हेडलाइंस

राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव स्थगित, राष्ट्रीय अध्यक्ष हुये अधिकृत 

सदर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव प्रकिया निरस्त

औरंगाबाद। संगठनात्मक चुनाव 2022 – 25 के लिए राष्ट्रीय जनता दल का जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रिसोर्ट में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुजफ्फर हुसैन राही एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी गीता मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह ने यह प्रस्ताव लाया की औरंगाबाद संगठन का चुनाव अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया जाए जिसका प्रवक्ता डॉ रमेश यादव ने समर्थन किया।

वहीं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की जिलाध्यक्ष के चुनाव का निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को संगठन चुनाव हेतु अधिकृत किया जाएं जिसमें कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विषयों पर चर्चा करते हुए सदर प्रखंड अध्यक्ष के निर्वाचन पर सवाल खड़ा किया गया जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश मेहता द्वारा दिये गये आवेदन पर विचार करते हुऐ निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सदर प्रखंड अध्यक्ष का निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त किया जाता है। प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी को सारी बातों से अवगत करा दूूंगा।

इस दौरान प्रदेश महासचिव कौलेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, जिला पार्षद शंकर यादव, अनिल यादव, शशि भूषण शर्मा, ई. सुबोध कुमार सिंह, अमरेंद्र कुशवाहा, मुरारी सोनी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र मुखिया, रूपा पासवान, चंदन यादव, संजय यादव,  प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव, विकास यादव, सुशील कुमार, देवेंद्र यादव, मुन्ना अजीज विकास कुमार, इंदल सिंह यादव, दयानंद कुशवाहा, इं राहुल कुमार, सविता देवी ,संजीत यादव, उमा शंकर पासवान, सुरेंद्र राम, गोवर्धन राम, राम आशीष यादव, रंजीत मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer