औरंगाबाद। कोर्ट के एक वारंटी को सिमरा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकरी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सिमरा गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र राम के विरुद्ध गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट का निर्देश प्राप्त हुआ था जिसके आलोक में छापेमारी की गई जहां वह घर से गिरफ्तार किया गया। वह मारपीट के मामले में आरोपी था। जो पिछले कुछ वर्षो से फरार चल रहा था जिसकी धर पकड़ को पुलिस लगातार इसके निश्चित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी सिलसिले में यह पकड़ा गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
कुंए में दम घुटने से दो ग्रामीणों की मौतAugust 30, 2021
-
वाहन की धर-पकड़ हैं जारीOctober 20, 2021
-
वांछित नक्सली गिरफ्तारFebruary 24, 2022
-
राजद नेता को एक अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, दुर्घटना में हुई मौतNovember 1, 2022