मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में औरंगाबाद ज़िले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान 208.2 लीटर देसी शराब, 750 मी.ली. विदेशी शराब की 01 बोतल एवं 02 वाहन जब्त तथा 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें नगर थाना द्वारा शराब सेवन में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। मुफ्फसिल थाना द्वारा 195 लीटर देसी शराब एवं 01 चार चक्का वाहन बरामद किया गया है। बारूण थाना द्वारा 1.2 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। रिसियप थाना द्वारा 750 मी.ली. विदेशी शराब की 01 बोतल, 01 चार चक्का वाहन बरामद तथा 02 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है। देव थाना द्वारा शराब सेवन में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ढिबरा थाना द्वारा 04 लीटर देसी शराब बरामद तथा 02 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है। रफिगंज थाना द्वारा 08 लीटर देसी शराब बरामद तथा 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगीApril 30, 2022
-
आँती पुलिस ने वाहन व मास्क चेकिंग कर वसूले जुर्मानाJanuary 16, 2022
-
ओमीक्रोम से बचाव के लिए जिला जज ने लोगों से की अपीलDecember 17, 2021
-
छह लिटर महुआ शराब बरामदJanuary 30, 2022