औरंगाबाद। हिन्दुओं के महान पर्व दीपावली एवं छठ को लेकर रविवार को फेसर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान कई जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में हरसंभव योगदान देने को कहा है। वहीं थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि आप सादगी व शांति के माहौल में त्योहार मनाएं। अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, क्योंकि शांतिपूर्ण पूजा कराना आप सभी का कर्तव्य है। इससे समाज में सद्भावना का संदेश मिलता है। कहा कि पर्व के दौरान पटाखा जलाने एवं उसकी बिक्री पर रोक लगी रहेगी। साथ ही डीजे पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावे छठ घाटों की साफ-सफाई एवं समुचित रौशनी की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तथा असामाजिक तत्व, शराब कारोबारी एवं पीने पिलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इस मौके पर सरपंच रामजन्म यादव एवं संजय मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक चोरFebruary 16, 2022
-
कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा : राधेश्यामDecember 23, 2021