– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद): सांसद सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को कुटुंबा विधानसभा के संडा मंडल अंतर्गत ग्राम बंदुआ और मनसारा में चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना। विदित हो कि 30 जुलाई को बंदुआ एवं सांड़ा गांव के बीच हुए विवाद में प्रशासनिक कार्यवाही से क्षुब्द होकर ग्रामीण होने सांसद से न्याय की गुहार लगाई थी। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि उक्त मामले में प्रशासन पक्षपात कर रही है जिससे ग्रामीण जनता काफी भयभीत और आक्रोशित है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा धारा 107 के नाम पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीण प्रशासन पर आरोप लगाया है कि दो दिन पहले मोदस्सीर आलम नामक युवक को उसके घर के बाहर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाने में ले गई और पैसा लेने के बाद उसे छोड़ दिया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया की ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई किए जाने पर ग्रामीण मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। सांसद ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात उन्हें विश्वास दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और प्रशासन द्वारा बेगुनाह लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने बात पर सांसद ने जिले में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य जियाउद्दीन अंसारी, सगीर आलम, मोख्तार अंसारी, पूर्व पंचायत समिति हुमायूं अंसारी, इबरार आलम, शेर मोहम्मद, सफीक अंसारी, सलीम अंसारी, नूर आलम, अरशद जमाल, अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद आजाद, नवीनगर क्षेत्र से जिला पार्षद धनंजय सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष सह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैठा , जिला प्रवक्ता मितेन्द्र सिंह, कुटुंबा मंडल महामंत्री अभय पासवान, कुटुंबा मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, कुटुंबा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार गुप्ता, कुटुंबा विधानसभा संयोजक जीतू तिवारी, धनंजय सिंह, युवा नेता प्रभात सिंह, दीपक सिंह, भाजपा युवा नेता अमरिंदर सिंह, ललन मेहता, गुड्डू सिंह, विकास सिंह उर्फ काजू सिंह, अभिमन्यु चंद्रवंशी, कुटुंबा मंडल कोषाध्यक्ष चंदन तिवारी आदि लोग शामिल थे।