औरंगाबाद। सड़क दुर्घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके गंभीर स्थिति को देखते हुये स्थानिय निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया। दरअसल यह घटना फेसर थाना अंतर्गत बसडीहा कलां विद्यालय के समीप की है। जहां एक 12 वर्षीय साईकल सवार एक बच्चें को बस ने टक्कर मार दी जिसमें वह सड़क पर ही दूर जा गिरा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो जिसकी हालात चिंताजनक बताई जा रही हैं। वहीं इस घटना के बाद से चालक फरार है।
इस घटना से आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध में अगजनी की। बताया जाता है कि घायल बच्चा घटनास्थल के बगल में संचालित उक्त विद्यालय का छात्र था। घटना के वक्त साईकल से सड़क पार कर रहा था जिसमें वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ पहुंचे फेसर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। आगे की कार्यवाई की जाएंगी। घायल बच्चा खैरी गांव के रहने वाले भरत सांव का पुत्र बताया जाता है। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।