मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। लड़की का अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को ओबरा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि थाना कांड संख्या 221/21 में एक लड़की का अश्लील फोटो वायरल करने का हरिणा गांव निवासी नितिश कुमार (21 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था तब से उसकी गिरफ्तारी को लेकर छानबीन की जा रही थी। इसी सिलसिले में उसके घर पर छापेमारी की गई जहां से उस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।