विविध

उमंगा महोत्सव धूमधाम से आयोजित करने को लेकर किया गया विचार-विमर्श

01 मार्च को आयोजित होने वाले उमंगा महोत्सव की कार्यक्रम की रूपरेखा तय 

मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित धर्मशाला के प्रांगण में जनेश्वर विकास केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं उमंगेश्वरी महोत्सव 2022 धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में 1 मार्च को आयोजित होने वाले उमंगेश्वरी महोत्सव के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। महोत्सव में उमगा माता एवं सूर्य भगवान की षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन, उद्घाटन समारोह स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा, सम्मान समारोह जिले की विभिन्न महोत्सव के आयोजकों का एवं संध्या समय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की विभिन्न रूप रेखा के तय करने के क्रम में संजय कुमार सिंह को जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। वही, ललन कुमार सिंह एवं विजय सिंह को प्रायोजकों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही साथ शमशेर सिंह को स्थानीय कलाकारों से बात करने की जिम्मेदारी दी गई। सारे कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने एवं महोत्सव को आकर्षक बनाने वास्ते अगली बैठक 7 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया। विदित हो कि औरंगाबाद जिले में उमंगा पर्यटन के दृष्टिकोण से सभी मायने में सर्वोत्तम है। प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित है। इस स्थल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित प्रचारित करने वास्ते महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस दौरान महोत्सव पुरुष सिद्धेश्व विद्यार्थी, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, विजय सिंह, शमशेर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer