विविध

दाउदनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोहम्मद साहब का जयंती

           डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन आस्था व परंपरापूर्वक मनाया गया। पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर शहर में बुधवार को जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। शहर के पिराहीबाग स्थित मदरसा इस्लामिया से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मौलाबाग स्थित नवाब साहब के मजार पर पहुंचा, जहां फातेया किया गया। वापस मदरसा इस्लामिया में आकर जुलूस समाप्त हुआ। इमाम ने अमन और चैन की दुआ मांगी। वहीं प्रखंड के मुस्लिमाबाद गांव से भी जुलुस निकाली गयी, जो मौलाबाग स्थित नवाब साहब के मजार तक पहुंचा तथा फातेया किया गया। जुलुस शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गयी थी। प्रखंड के तरार गांव में भब्य जूलूस निकालकर मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। जूलूस पूरे गांव का भ्रमण किया तथा सलामती की दुआ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer