औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर के दुर्गा मैदान के सभागार में जम्होर पंचायत वार्ड सचिव संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड नंबर सात के सचिव राणा सुनील सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड सचिव संघ औरंगाबाद के प्रखंड अध्यक्ष शि्व कुमार ठाकुर उपस्थित थे। संबोधन के क्रम में राणा सुनील सिंह ने कहा कि संघ को मजबूत आधार देते हुए पंचायत स्तर पर अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव करके संगठन को मजबूती प्रदान किया जाए। हम सभी वार्ड सचिव लोग नीतीश कुमार की मुख्य योजना साथ निश्चय योजना को सफल करने हेतु निस्वार्थ भाव से, जी जान से सेवा किए। इसके बावजूद भी सचिवों के साथ न्याय नहीं हुआ। हमारे साथ हुए अन्याय को हम सहन नहीं करेंगे। सभी सचिव तन मन धन से लग जाए और सोए हुए सरकार को जगाने के लिए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें। जम्होर पंचायत का वार्ड सचिव संघ का अध्यक्ष लव कुमार को एवं सचिव सुमित कुमार को बनाया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार मेहता ने किया। आज के प्रमुख बैठक में रेणु देवी, किरण देवी, दिलावर सिंह, अनिल सिंह, रंजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
देवी मंदिर भवन का हुआ उद्घाटन समारोहJanuary 2, 2022
-
जम्होर में दानिका संगीत महाविद्यालय का शाखा खोलने का निर्णयNovember 6, 2021
-
डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित, घाटों पर उमड़ा भक्तों का सैलाबNovember 10, 2021
-
डीएम ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षणSeptember 3, 2022