त्यौहार

लाल किले के तर्ज पर तैयार भव्‍य व आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर कर रहा हैं आकर्ष‍ित 

औरंगाबाद। कोरोना के दो साल बाद जिले में दुर्गा पूजा पर आकर्षक व भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। वैसे तो ज़िला मुख्यालय के कई जगहों पर विशाल पंडाल, आकर्षक लाइट व प्रतिमा बनाए गए है जिसमें अधिकतर पंडालों में कुछ ना कुछ संदेश देते हुए बनाएं गए हैं। ऐसा ही एक पंडाल श्री मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा शहर के कर्मा रोड स्थित विधुत विभाग के परिसर में तैयार किया गया है जिसे दिल्ली के लाल

किले के तर्ज पर बनाया गया है। यह अपने आप में आकर्षक और अद्भुत हैं। जो लाखों रूपयों की लागत से करीब 40 दिनों की समय अवधि में तैयार किया गया है। अब यह सजधज कर पूरी तरह तैयार है और यह श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रहा है।

श्री मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने कहा कि यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम वर्ष 1989 से होता चला आ रहा हैं। इस बार पंडाल को अलग हटकर दिल्ली के लाल किले के तर्ज पर विकसित किया गया है। इस पंडाल को करीब 40 दिनों के समय अवधि में बंगाल के कारीगरों की मदद से तैयार किया गया है जिसमें बांस, कपड़े, थर्माकोल जैसी वस्तुओं का प्रयोग किया गया है।

इसमें करीब छह लाख की लागत आई है। यहां आकर्षक विद्युत सज्जा व भव्य प्रवेश द्वार भी बनाएं गए है। मंडप में आकर्षक रंग रोगन भी किया गया है। यहां मेले को लेकर भी समिति की ओर से विशेष तैयारी की गई जिसमें विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा पर इस बार विशेष ध्यान दी जायेगी।

Related Articles

इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं गए है। तथा ज़िला प्रशासन की मानदंड के अनुकूल सारी व्यवस्थाएं की गई जिसमें अग्निशमन यंत्र व्यवस्था यथा ड्रोन कमरों से निगरानी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा मां की प्रतिमा डेहरी से लाई गई है। यहां प्रत्येक दिन 51 किलोग्राम से लेकर 101 किलोग्राम लड्डू प्रसाद के रूप में वितरण किया जा रहा है। शाम को महाआरती का आयोजन किया जाता हैं।

इस पंडाल के निर्माण कार्य में श्री मां दुर्गा पूजा समिति के सचिव शशि सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, सदस्य विक्की सिंह, करुणा सिंह, अशोक, सनी, राहुल, दीपक, चुन्नू एवं गुड्डू समेत कई अन्य लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer