
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित सच्चिदानंद सिंहा महाविद्यालय औरंगाबाद के प्रांगण में मगध विश्वविद्यालय के तत्वाधान में अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्राचार्या रेखा सिंह , प्रोफेसर राम नारायण यादव एवं निहारिका कुमारी ने दीप प्रज्वलन करके किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजीव रंजन ने किया। इस प्रतियोगिता में गया कॉलेज गया, सिन्हा कॉलेज एवं राम लखन सिंह यादव कॉलेज के टीम ने हिस्सा लिया। विजेता के रूप में गया कॉलेज गया की टीम एवं उपविजेता सिंहा कॉलेज की टीम रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्या प्रो. रेखा सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के बीच बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है। इस मौके पर अकाउंटेंट शक्ति सिंह, एहसान अख्तर, उज्जवल सिंह, संतोष सुमन, पीटीआई योगेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, प्रवीण दुबे, राजेश मिश्रा, रजत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
One Comment