विविध

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण कथा

(मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट)

मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। रमण बिहारी नर नारायण गौ सेवा ट्रस्ट (वृंदावन धाम) के तत्वाधान में कुटुंबा गोवास स्थित श्री बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में आठ दिवसीय संगीतमयी श्री शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा प्रवचन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विद्वान पंडितों के देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खैरो पोखरा से जलभरी कर बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचे।

कथा व्यास परम श्रद्धेय अनुराग कृष्ण जी महाराज (पगड़ी वाले बाबा) के द्वारा संध्या छह बजे से रात्रि 10:30 बजे तक कथावाचन किया जाएगा। 11 फरवरी से 18 फरवरी 2023 तक कथा वाचन के पश्चात 19 फरवरी को महा आरती, महाप्रसाद वितरण, हवन पूर्णाहुति, एवं विशाल प्रसाद वितरण किया जाएगा। सुंदर और आकर्षक झांकी, लीला, मयूर नृत्य प्रतिदिन कथा कार्यक्रम के बीच में प्रसंग के अनुसार होता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer