मगध हेडलाइंस: ज़िला मुख्यालय (औरंगाबाद)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने मोटर दुर्घटना वाद संख्या 32/19 में मृतक कुटुंबा थाना क्षेत्र के मटपा गांव निवासी मिथिलेश मेहता की पत्नी प्रभा मेहता कुंवर को 6 लाख 75 हजार का चेक प्रदान किया। पीड़िता की पति की मृत्यु दिनांक 02.07.2010 को रायगढ़ से आने के क्रम में ग्राम परसडीह के पास बस संख्या सीजी 10 ए 6237 की टक्कर ट्रक संख्या सीजी 16 ए 0607 के पीछे से हो जाने से हो गया था। इधर हाल ही में सम्पन्न राष्ट्रीय लोक अदालत में उस वाद को समझौते के आधार इंश्योरेंस कंपनी से निस्तारण कराया गया था। चेक प्रदान करते हुए जिला जज द्वारा पीड़िता को बताया गया कि चेक संबंधित राशि को परिवार के कल्याण में लगाये और इसका ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग किया जाए जिससे कि परिवार के भविष्य संवारने में किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। राष्ट्रीय लोक अदालत वादों का निस्तारण सुलह के आधार पर कराने का एक सशक्त माध्यम है जिसमें सम्बन्धित को त्वरित न्याय प्राप्त होता है और बीमा कम्पनी या पक्षकार से समझौते के उपरान्त प्राप्त चेक को पीडिता को तत्काल प्रदान किया जाता है। आगामी 12 मार्च को न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना वाद को बीमा कम्पनी या पक्षकार से समझौते के आधार पर कराने हेतु अध्यक्ष द्वारा काफी जोर दिया जा रहा है अध्यक्ष द्वारा यह भी अपील किया गया कि अधिक से अधिक लोग कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर आगामी आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठायें और अपने से संबंधित सुलहनी वादों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम निस्तारण करायें।
Related Articles
Check Also
Close
-
प्रखंड कार्यालय से चोरों ने उड़ाई लाखों की समानMarch 3, 2022
-
कंचनपुर एवं मुंडेरा में सचिव का हुआ चुनावMarch 2, 2022
-
रुपयों की लेनदेन में कृष्णा मेहता की हुई थी हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तारDecember 29, 2021
-
दानिका संस्थान के वरीय सदस्य अंक्षी देवी की पुण्यतिथि कलDecember 4, 2021