औरंगाबाद। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत राजसात वाहनों की नीलामी नगर भवन औरंगाबाद में की गई। अधीक्षक मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, सीमा चौरसिया द्वारा बताया गया कि इस दौरान कुल 145 वाहनों में से 26 वाहन की नीलामी की गई जिसमें शेष बचे 119 वाहन की पुनः नीलामी दिनांक 21.01.2022 को की जाएगी। बताया गया कि दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में दिनांक 19.1.2022 को 46 वाहनों की नीलामी दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय स्थित कोषागार भवन में की जाएगी। नीलामी के पश्चात शेष बचे वाहनों को पुनः 22.01.2022 को नीलाम किया जाएगा। नीलामी में भाग लेने की अंतिम तिथि 20.01. 2022 – 21.01.2022 तक है। नीलामी सूची में अंकित वाहनों को संबंधित थाने में जाकर देखा जा सकता है। नीलामी से संबंधित अन्य सभी जानकारी के लिए सदर एवं दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय एवं अधीक्षक मध निषेध कार्यालय औरंगाबाद से संपर्क किया जा सकता है।
Check Also
Close
-
जानवरों के लिए चारा लाने गई एक किशोरी की विद्युत चपेट में आकर मौतOctober 26, 2022
-
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, पांच घायलMay 17, 2022
-
परसावां मुखिया ने की ग्राम वासियों के साथ बैठकJanuary 5, 2022