
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को बाह में गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के महिप बिगहा मोड़ के समीप की हैं। जख्मी युवक की पहचान महीप बिगहा निवासी 20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में की गई हैं। घटना के बाद परिजनों द्वारा जख्मी युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता हैं कि बाइक सवार दो अपराधियों ने युवक को करीब 1 किमी से पीछा कर रहे थे। इस बीच पीड़ित ने एक जगह सब्जी खरीदी, जिसके बाद वह घर लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले एक किराना की दुकान पर धनिया का पाउडर खरीदने के लिए पहुंचा। जख्मी युवक दुकान पर खड़ा था। उसके बगल में एक बच्ची भी थी, जो दूसरे ग्राहक के साथ आई थी। इसी बीच एक अपराधी दुकान पर पहुंचा और गोली मारकर फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। गोली लगने के बाद दीपक दुकान पर गिर गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोग घायल दीपक को इलाज के लिए नबीनगर स्थित मगध मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए नारायणा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन की। पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज लिया गया है। गोली मारने वाले आरोपी को निरुद्ध किया गया हैं जिससे पूछाताछ की जा रही हैं। कांड की गंभीरता के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया हैं। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज और बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






