औरंगाबाद। मुफसिल थाना के पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात्री कनबेहरी के समीप तीन बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली गयी और वाहन संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन बाइक सवार संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इस दौरान ग्लैमर बाइक के साथ संदेह के आधार पर दो सवार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जबकि एक अंधेरे का फ़ायदा उठा कर फरार हो गया। गहन पूछताछ व जांच के बाद पता चला की बाइक चोरी की है। इस बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे संदेह के आधार पर दो बाइक सवार के पास से एक चोरी की बाइक बरामद की गयी है, और मामले में दो लोग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देव थाना क्षेत्र के पंकज कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गयी है। जबकि फरार आरोपी की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के मुरगड़ा निवासी छोटू कुमार के रूप में की गयी है। इन सभी की उम्र करीब 20-22 वर्ष है। जब्त की गयी बाइक होंडा कंपनी की ग्लैमर हैं। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
थाने में आयोजित जनता दरबार का लाभ लोगों को उठाना चाहिए: संजयNovember 27, 2021
-
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 105 वीं जयंतीSeptember 26, 2021
-
दीवार के नीचे दबने से युवक गंभीर, हालत चिंताजनक, रेफरSeptember 29, 2022