– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) गरीब संपर्क यात्रा शनिवार को तेलहारा से शुरू हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का अम्बा – नबीनगर रोड में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। सैकड़ों की संख्या में वाहन के काफिले के साथ यात्रा दधपा पहुंची। जहां पार्टी कार्यकर्ता मंत्री के स्वागत में खड़े थे।