औरंगाबाद। नगर थाना अंतर्गत पिपरडीह मोड़ के समीप तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि हादसे में चार पहिया वाहन को भी क्षति पहुंची है। जबकि चालक वाहन खड़ी कर एफ इस घुटना में चालक समेत दो लोग घायल हो गए है।
बाइक सवार घायल युवक की पहचान मदनपुर थाना अंतर्गत मुंशी बिगहा निवासी योगेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र गया कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गया कुमार अपने घर से मौसी को उनके घर हसौली गांव बाइक से छोड़ने गया था। इसी क्रम में घर लौटते वक्त यह हादसा उक्त जगह हो गईं।
इस घटना में चार पहिया वाहन को भी क्षति पहुंची है। लेकिन उक्त वाहन का चालक घटना के बाद वहां से फरार हो गया जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सका हैं। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज़ किया गया। बताया जाता हैं कि इस दौरान युवक की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल युवक का इलाज़ जारी है।