– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला सभा एवं प्रखंड सभा के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह ऐतिहासिक चुनाव 19 फरवरी 2023 को जरासंध भवन तेलिया पोखर औरंगाबाद में की जाएगी। सभी प्रखंड का अलग – अलग बूथ बनाया गया है। मुख्य चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार एवं सुरेंद्र प्रसाद के देखरेख में औरंगाबाद जिला महासभा, प्रखंड महासभा एवं सभी नगर सभा का चुनाव मत पत्र के द्वारा मतदान कर किया जायेगा जिसमे पुरे जिले से लगभग 5000 लोगों के भाग लेने की संभावना है।
कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर लिया गया है। प्रातः 10 बजे प्रत्याशीयों के नाम की घोषणा के उपरांत वोट प्रारम्भ किया जायेगा। वोटिंग प्रक्रिया दो बजे तक चलेगी। उसके बाद 2-3 बजे तक लंच का समय निर्धारित किया गया है। 3-4 बजे तक काउंटिंग कर एवं निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा एवं सर्टिफिकेट दिया जायेगा। उसके उपरांत शाम चार बजे से होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा।