मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। दुसरे की जमीन को अपना बताकर बिक्री करने वाले दो जालसाजों को कासमा पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र के बलार गांव निवासी राजेश कुमार एवं मो. यासीन अंसारी हैं। जानकारी के अनुसार उस गांव के ही राम विजय सिंह का जमीन उनका ममेरा भाई राजेश ने अपनी बहन सुमंती देवी से जालसाजी कर बेच दिया था। जबकि इस बात से सुमंती अंजान थी। वहीं इस मामले में गांव के ही मो. यासीन को गवाह बना था। लेकिन जब मामले की जानकारी जमीन मालिक राम विजय सिंह को हुई तो उहोंने मामले की शिकायत थाना में की, और आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जांच पड़ताल के क्रम में पता चला की राजेश ने फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर उक्त जमीन बेच दिया था जिसमें मो. यासीन को गवाह बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मनेष कुमार ने बताया कि जलसाजी कर जमीन बिक्री के मामले में मुख्य अभियुक्त एवं एक गवाह को पकड़ा गया है जिनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उन्हें जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
अनाथ बच्चे को मिली ममता की छांव, गोद लेकर गदगद हुए दंपत्तीFebruary 15, 2023
-
नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तारAugust 29, 2023