विविध

11 फरवरी को औरंगाबाद में सीएम का होगा आगमन, 48 घंटों के लिए कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर का वृत्तीय क्षेत्रफल रेड जोन एरिया घोषित 

औरंगाबाद। 11 फरवरी को औरंगाबाद ज़िले के नरारी कला थाना अंतर्गत कंचनपुर गांव में सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर ज़िला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। आगमन पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएंगी। वहीं कार्यक्रम स्थल के पांच किलोमीटर के वृत्तीय क्षेत्रफल के दायरे में 10 फरवरी के शाम से कार्यक्रम समाप्ति तक , यानी 48 घंटे के लिए रेड जोन घोषित किया जाएगा। इस मामले की सूचना संबधित पदाधिकारियों को दे दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। 11 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। वहीं कार्यक्रम के पश्चात् सड़क मार्ग से औरंगाबाद जाएंगे। जहां उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम को “जेड प्लस” श्रेणी एवं ए.एस.एल. तथा एस.एस.जी. प्रोटेक्टी है, साथ ही इन्हें बिहार विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2000 के अंतर्गत सुरक्षा अनुमान्य है।

उपरोक्त कार्यक्रम का ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएंगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के पांच किलोमीटर के वृत्तीय क्षेत्रफल के दायरे में 10 फरवरी के शाम से कार्यक्रम समाप्ति तक (48 घण्टे के लिये) रेड जोन घोषित किया जाएगा। इस मामले की सूचना संबधित पदाधिकारियों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer