हादसा

सर्प दंश से महिला और किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सर्प दंश से एक महिला और किशोर की मौत हो गई। घटना शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित सोन कॉलोनी के समीप की है, जहां एक विषैले सर्प ने कमरे में सो रही 34 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय किशोर को काट लिया। महिला की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के इदरी कलां गांव निवासी गधेल राम की पत्नी रविता देवी एवं किशोर की पहचान सोन कॉलोनी स्थित सुभाष वैध के पुत्र कृष्ण वैध के रूप में हुई है। वैसे किशोर का पैतृक गांव हसपुरा थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव हैं। घटना बुधवार के देर रात की है। गुरुवार की सुबह मृतक महिला की छोटी बहन पिंकी कुमारी ने बताया कि उसकी मां टुनिया देवी सिंचाई विभाग में जॉब करती थी और सोन कॉलोनी के क्वार्टर के रहती थी। तीन महीने पूर्व उसकी मां की बीमारी से मौत हो गयी थी। एक सप्ताह पूर्व पिंकी अपनी बहन रविता और जीजा गधेल राम के साथ औरंगाबाद अपनी जॉब से संबंधित कागजात तैयार करने आयी थी। बुधवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया हुआ था। इधर बगल वाले क्वार्टर के कमरे में सुभाष वैध भी अपने परिजनों के साथ सोए हुए थे। इस दौरान देर रात एक विषैला करैत सर्प ने महिला को काट लिया , इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन उठ गए। तभी उनकी नज़र सर्प पर पड़ी, परिजनों ने सर्प को मरना चाहा, लेकिन वह दीवार के बिल से बगल के क्वार्टर में सो रहे किशोर के कमरे में चला गया। इसी दौरान सर्प ने किशोर को भी काट लिया। इसके बाद महिला और किशोर को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर स्थिति में किशोर को बेहतर इलाज़ के लिए मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में किशोर की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद से महिला और किशोर के परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है, वहीं आस-पास शोक व्याप्त हैं। परिजनों ने बताया कि महिला तीन बहनों में मंझली बहन थी। मां की देहांत के बाद छोटी बहन की जॉब को लेकर ज़रूरी दस्तावेज़ को लेकर औरंगाबाद आयी थी। उसके पति गांव पर ही कृषि कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते है। महिला की एक छोटी सी मासूम बेटी भी है।
वहीं किशोर दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता करीब पांच वर्षों ने सोन कॉलोनी ले रहा रहे थे। इस घटना के बाद से छोटा भाई तेजस्वी वैध, मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पता चला कि किशोर के पिता कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसी बड़े अस्पताल में उनके सिर व चेहरे का सर्जरी कराना था। हाल ही में कुछ काम से घर आए थे। इधर किशोर के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार करा दिया। जबकि महिला के परिजन शव लेकर छत्तीसगढ़ चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer